पटना जिले के धनरुआ प्रखंड अंतर्गत मुख्य रुप से 3 नदीयाँ दरधा महताईन एवं करुआ नदी के प्रबंधन एवं जलस्तर के वृद्वि से दर्जनों गांवों के कि...
पटना जिले के धनरुआ प्रखंड अंतर्गत मुख्य रुप से 3 नदीयाँ दरधा महताईन एवं करुआ नदी के प्रबंधन एवं जलस्तर के वृद्वि से दर्जनों गांवों के किसान के सैकड़ो एकड़ धान की फसल के नुकसान से परेशान होकर भाकपा माले के बैनर तले ग्रामीण किसानों ने सेवदाह मे सड़क पर आगजनी कर घंटों तक एसएच 01 पटना गया सड़क जाम किया इस दौरान कुशवन दौलता गुलमुलियाचक हांसापुर सेवदहा वीर रसुला मिर्जा चक हुलासचक भोलाचक बहोरीचक सिरादी अन्य कई गांवों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया सरकारी व्यवस्था के प्रति आक्रोशित किसानों ने जनविरोधी एवं खासकर पिड़ित किसान विरोधी कार्यों बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई मसौढ़ी अनुमंडलाधिकारी धनरुआ अंचलाधिकारी धनरुआ थानाध्यक्ष के उपस्थिति मे मांग पत्र दी गई

अभी फिलहाल धनरुआ प्रखंड के बाढ़ पीड़ित को भोजन हर गांव में क्षतिग्रस्त मकान मे तीरपाल दो सौ दिन मनरेगा में काम 6 सौ रुपए मजदूरी बाढ़ से फसल नुकसान किसान को मुआवजा गरीबों को 10 मुआवजा बदबुदार स्थानों पर दवा का छिड़काव सभी खांड़ को मरम्मती आने जाने का सुलभ रास्ता मवेशियों के लिए चारा का प्रबंध जन हित में किया जाए जल जीवन हरियाली के नाम पर आहर पैईन उड़ाही एवं तटबंध मे बंदरबांट की ऊंच स्तरीय जांच बाढ़ से निजात की मांग की गई
केंद्रीय कमिटी भाकपा माले नेता कामरेड विधायक गोपाल रविदास भाकपा माले किसान नेता काँमरेड निरंजन वर्मा भाकपा माले जिला कमेटी कॉमरेड बिरेंद्र प्रसाद हुलासचक वीर पंचायत पूर्व मुखिया कॉमरेड किरण देवी कॉमरेड रामजीवन पासवान ग्रिंद पासवान पटना ग्रामीण इंनौस इंकलाबी जिला सचिव मिथलेश कुमार पप्पू चौधरी बब्लु चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद थे