पटना सिटी । आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज स्थित 5 जुलाई को देर शाम अपराधियों द्वारा मिथलेश गोप को गोली मारकर हत्या कर दिया था । इस मामले ...
पटना सिटी । आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज स्थित 5 जुलाई को देर शाम अपराधियों द्वारा मिथलेश गोप को गोली मारकर हत्या कर दिया था । इस मामले में पटना सिटी डीएसपी अमित शरण द्वारा पुलिस टीम गठित कर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा था। बीते गुरुवार को मिथिलेश गोप हत्या कांड में एक आरोपी रंजीत गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं डीएसपी अमित शरण ने बताया कि गुरुवार के दिन रात के छापेमारी कर नामजद विनोद गोप उर्फ छटंकी गोप को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। विनोद गोप मृतक मिथिलेश गोप का अपना चचेरा भाई है । और जमीन जायदाद को लेकर कई सालों से दोनों में विवाद चल रहा था इस विवाद में कई और हत्या हुआ है 5 जुलाई को मिथलेश को को देर शाम करीब 8:00 बजे बेलबर गंज स्थित मिथिलेश के घर के समीप हि दो बाइक पर सवार अपराधियों ने आकर तीन गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसमें मुख्य आरोपी विनोद गोप था। जिसको छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वही और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है




