Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश की पब्लिक द्वारा पिटाई ।

  रिपोर्ट अवनीश कुमार  नौबतपुर। नौबतपुर में ऑटो चालक का मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और दोनों को जमकर पिटाई...

 


रिपोर्ट अवनीश कुमार

 नौबतपुर। नौबतपुर में ऑटो चालक का मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और दोनों को जमकर पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है। यह घटना नौबतपुर के अकबरपुर टेम्पो स्टैंड में हुई। आरोपित की पहचान पुनपुन के पोठही निवासी नीतीश कुमार व प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी विष्णु कुमार ऑटो का चालक है और वह टेम्पो स्टैंड अपनी ऑटो को लगाकर मोबाइल पर किसी से बात करते हुएघर जारहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों विष्णु का मोबाइल छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने खदेड़कर बाइक सहित दोनों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से छीनी गई मोबाइल बरामद हो गई जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों को जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते है नौबतपुर थाना की गश्ती जीप वहां पहुंच गई और भीड़ के हत्थे चढ़े दोनों को बचाकर नौबतपुर रेफरल अस्पताल में इलाज कराया। इस घटना को लेकर ऑटो चालक विष्णु कुमार ने थाने में शिकायत की है।इस संबंध में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक नेबताया की गिरफ्तार दोनों पहले भी कंकड़बाग थाना से जै जा चुका है।दोनों को पुलिस अभिरक्षा कोर्ट बजेज दिया गया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now