पटना सिटी । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कि पटना सिटी शाखा की अध्यक्ष बनी सुनीता बरमेचा। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय तेराप...
पटना सिटी । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कि पटना सिटी शाखा की अध्यक्ष बनी सुनीता बरमेचा। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की निर्देशानुसार पटना सिटी महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सिंधी दलान में आयोजित किया गया समारोह का शुभारंभ महिला मंडल की सदस्या सीमा कोठारी द्वारा मंगलाचरण से हुआ मंडल गीत की मधुर ध्वनि ने माहौल में ऊर्जा का संचार भर दिया राष्ट्रीय महासभा के कार्य समिति के सदस्य पारस बोथरा ने नई टीम के सदस्यों को शपथ दिलाई और दो वर्षों के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी समारोह में सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे 2 वर्ष के लिए सुनीता बरमेचा अध्यक्ष के रूप में शपथ ली इस अवसर पर बिहार नेपाल प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गोलछा सभा के अध्यक्ष सज्जन दुग्गर तेरापंथ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी महिला मंडल की भूतपूर्व अध्यक्ष प्रभा गोलछा जतन कोठारी के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को राजस्थानी साफा एवं दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया अध्यक्ष पद से संबोधित करते हुए वरमेचा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा साथ ही सब के सहयोग से महिला मंडल को नई चेतना देते हुए काम किया जाएगा सभा का संचालन अनुभव छाजेड़ ने किया
रिपोर्ट - संजीव देवड़ा




