Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अव्यवस्था के खिलाफ गुरुगोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति सेवियों और नागरिकों ने किया प्रदर्शन

पटना सिटी। श्री गुरुगोविंद सिंह अस्पताल ,पटना सिटी की अव्यवस्था,अस्पताल के प्रसूति विभाग में एनिथेसिया डॉक्टर की अनुपलब्धता एवं जिला स्तरीय...


पटना सिटी।
श्री गुरुगोविंद सिंह अस्पताल ,पटना सिटी की अव्यवस्था,अस्पताल के प्रसूति विभाग में एनिथेसिया डॉक्टर की अनुपलब्धता एवं जिला स्तरीय अस्पताल का दर्जा मिलने के बावजूद चिकित्सीय सुविधा में घोर अभाव जैसे मुद्दे को लेकर आज गुरुगोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति ने स्थानीय समाज-सेवियों एवं नागरिकों के साथ मिलकर अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर घंटों अस्पताल का घेराव कर अपनी मांगीं के समर्थन में नारे लगाए।इस घेराव एवं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वार्ड 60 के पार्षद प्रतिनिधि व समिति के महासचिव श्री बलराम चौधरी,अध्यक्ष श्री विजय सिंह यादव,उपाध्यक्ष मो.जावेद,रजनीश राय,तथा देव रतन प्रसाद ने अस्पताल की कुव्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रसव विभाग में चिकित्सकों का घोर अभाव है।एनेथेसिया का डॉक्टर नही होने के कारण अस्पताल में शल्य-चिकित्सा बंद है।सिटी की ग़रीब महिलाओं को प्रसव कराने के लिए अन्य नीजि नर्सिंग होम में जाने को बाध्य होना पड़ रहा है जहां उनका आर्थिक दोहन किया जा रहा है।अस्पताल की ऐसी दयनीय स्थिति में सरकार बताएं कि जिन रोगियों के साथ आर्थिक तंगी है,वह कहां जाय । अस्पताल में न्यूरो विभाव अभी तक नही है।जीवन रक्षक दवाएं भी अस्पताल के स्टॉक में नही हैं।रात्रि पहर में रोगियों के अभिभावकों को पी.एम.सी.एच.के निकट के  मेडिकल स्टोर से जाकर दवायें खरीदनी पड़ती हैं। लेकिन सरकार या स्वास्थ्य विभाग का रोगियों की इन समस्याओं की ओर कोई ध्यान नही है। उन्होंने सरकार के स्वास्थ्य से संबंधित बजट का बड़ा भाग श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में सुविधा मुहैया कराने  एवं चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराने पर खर्च करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। प्रदर्शन में फैयजुर्रह्मान खान,गुड्डू कुमार,वासिउद्दीन अहमद,बबलू जयसवाल,एजाजुद्दीन शानू,शरीफ़ अहमद रंगरेज़ सहित अन्य ने भाग लिया।                    

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now