Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या

पटना। (न्यूज सिटी)।  गौरीचक थाना अंतर्गत सैदनपुर निवासी विनय सिंह के 16 वर्षीय इकलौते पुत्र अंकित कुमार को थाना गौरीचक से पौन किलो मीटर दुर ...


पटना। (न्यूज सिटी)।
 गौरीचक थाना अंतर्गत सैदनपुर निवासी विनय सिंह के 16 वर्षीय इकलौते पुत्र अंकित कुमार को थाना गौरीचक से पौन किलो मीटर दुर लखीपुरकोली गांव के पश्चिम लगभग 01 बजे दिन मे अपराधियों ने एक नवयुवक को गोली मारकर हत्या कर दिया है वही गौरीचक थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे की लापरवाही है की मृतक परिजनों को बगैर किसी सच्चाई बताये हुए नवयुवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए एवं परिजनों को सड़क दुर्घटना बता दिया गया इससे क्षुब्ध होकर मृत नवयुवक के परिजनों द्वारा पटना पोस्टमार्टम रूम से नवयुवक के शव को लाकर गौरीचक थाना मेन गेट के सामने शव रखकर एस एच 01 सड़क को घंटों अवरूद्ध कर दिया मृतक


नवयुवक के परिजनों ने गौरीचक थाना के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली परिजन नवयुवक की शव को घर पर ले गए हैं पटना एएसपी संदीप सिह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का खुलासा होगा वैसे घटना की सारी पहलूओं पर जांच की जा रही है।

रिपोर्ट - ललित नारायण सिह 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now