रिपोर्ट - ललित नारायण सिंह पटना (न्यूज सिटी) पुनपुन थाना में चोरी के आरोप में ब़ंद एक कैदी ने पहले तो हथकड़ी मे लगे रस्सी काटकर पुनपुन थ...
रिपोर्ट - ललित नारायण सिंह
पटना (न्यूज सिटी) पुनपुन थाना में चोरी के आरोप में ब़ंद एक कैदी ने पहले तो हथकड़ी मे लगे रस्सी काटकर पुनपुन थाना से किसी तरह फरार हो गया फिर संदेहास्पद स्थिति में उसका शव पुनपुन नदी से पुलिस ने बरामद किया है मामले का खुलासा होते ही थाने मे बंद कैदी के परिजन एवं कुछ पड़ोसियों के साथ थाना परिसर पहुंच गए औऱ बंदी से मिलने को लेकर जमकर हंगामा करने लगे इस मामले पर पुलिस अभी कुछ भी साफ तौर पर नही कहा रही है पुनपुन थाने से भागने के बाद बंदी कैदी पुलिस से बचाव मे पुनपुन नदी में छलांग लगा दिया और उस की पुनपुन नदी मे डुबने से मौत हो गई वहीँ कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर कहा जा रहा है कि मृतक नशीली वस्तुओ का सेवन भी करता था वहीं मृतक परिजनों का आरोप है कि आरोपी कि हत्या पुनपुन थाना के अधिकारियों द्वारा मर पीटकर हत्या कर दी गई है परिजनो का आरोप है कि हत्या के बाद शव को पुनपुन नदी में फेके गए है मृतक की पहचान पुनपुन थाना अंतर्गत जटडुमरी गांव निवासी कृष्णा चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार उर्फ गोलू कुमार के रूप में की गई है मृतक का ससुराल पुनपुन थाना के जाहितपुर गांव राजू चौधरी के घर मे है मृतक के पत्नि राधा देवी एवं छ: माह का पुत्र सत्या है पूरे मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि थाना में बंद आरोपित धीरज कुमार उर्फ गोलू कुमार की मौत किन परिस्थिति में हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि धीरज कुमार उर्फ गोलू कुमार को उसकी मां देबन्ती देवी पति कृष्णा चौधरी ने थाने मे लिखीत आवेदन देकर चोरी के आरोप में रविवार देर रात गिरफ़्तार करवाया था आरोपी नशा के लिए घर से ही समान की चोरी एवँ परिजन से मारपीट करता था पुनपुन थाना में धीरज कुमार उर्फ गोलू चोरी के आरोप में बंद था इस मामले में पुलिस का कहना है कि जब सिपाही एवं थाना के चौकीदार गिरफ्तार आरोपी को शौच के लिए ले गए तब वो किसी तरह हाथ मे लगे हथकड़ी की रस्सी काट कर भागने लगा जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी मगर पुलिस की पकड़ से बचने के लिए पुनपुन नदी में छलांग लगा दिया जिससे चोरी के आरोप मे बंदी कैदी की मौत पुनपन नदी में डूबने से हो गई ।
