रिपोर्ट - अवनीश कुमार नौबतपुर। नौबतपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर पैतृक गांव महिला हवलदार का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के स...
रिपोर्ट - अवनीश कुमार
नौबतपुर। नौबतपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर पैतृक गांव महिला हवलदार का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों की आंखें नम हो गयीं। मां की गम में पांचों बच्चों की रो-रो कर बुरा हाल था। कांति देवी के बेटे चंदन और पप्पू अपनी मां के गम को भुला नहीं पा रहे थे। कांति देवी का अंतिम संस्कार दीघा घाट पर शनिवार की देर रात किया जाएगा। बताया जाता है कि जहानाबाद में एक कैदी की मौत के बाद उपजे विवाद में उपकाराची हवलदार कांति देवी की इसी सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही नौबतपुर के आदमपुर गांव में शोक छा गया। परिजन भी रो-रोकर बुरा हाल था।




