पटना । भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज प्रदेश भाजपा नमामि गंगे की ओर से भव्य वृक्...
पटना । भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज प्रदेश भाजपा नमामि गंगे की ओर से भव्य वृक्षरोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किदवई पुरी पार्क मेंआयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष लगाना अतिआवश्यक है। नमामि गंगे की ओर से राज्य भर में चले इस अभियान से आमजनों में जागरूकता आयेगी। नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि न केवल गंगा नदी की पवित्रता बल्कि पर्यावरण को शुद्ध रखने की दिशा में भी समिति कृतसंकल्पित है। आज लगभग सवा नौ सौ से अधिक पौधे लगाए गए। श्री मिश्र ने कहा कि आज राज्य के 25 जिलों में समिति की ओर से वृक्षरोपण का कार्य बड़े ही उत्साहपूर्वक कर डॉक्टर मुखर्जी के प्रति श्रद्धा निवेदित की गई। इस अवसर पर महानगर भाजपा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेश महाजन, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार, देवराज कुमार, निगम पार्षद रजनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य स्तर के कार्यकर्ता और इलाके के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।




