पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के कच्ची घाट पर एक अज्ञात युवक का शव गंगा में दिखा जिससे घाट पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई । शव को गंगा में बह...
पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के कच्ची घाट पर एक अज्ञात युवक का शव गंगा में दिखा जिससे घाट पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई । शव को गंगा में बहता देख लोगों ने चौक थाना पुलिस को जानकारी दिया जानकारी मिलते हि चौक थाना पुलिस पहुंचकर अज्ञात युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। चौक थाना प्रभारी गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि युवक का शव गंगा में बहता हुआ घाट किनारे आकर फस गया था । युवक का मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल अज्ञात युवक की पहचान करने के लिए जांच पड़ताल किया जा रहा है।