Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NDRF की टीम ने गंडक नदी मे बोट पलटने के बाद फसे सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला

  गोपालगंज {न्यूज़ सिटी)। गोपालगंज में तैनात 9वी वाहिनी एनडीआरएफ टीम को प्रशासन द्वारा 12 से 13  लोगों को सिधवलिया प्रखंड के बंजरिया गांव के...

 

गोपालगंज {न्यूज़ सिटी)। गोपालगंज में तैनात 9वी वाहिनी एनडीआरएफ टीम को प्रशासन द्वारा 12 से 13  लोगों को सिधवलिया प्रखंड के बंजरिया गांव के पास गंडक नदी में फंसे होने की सूचना मिली सूचना प्राप्त होते ही टीम कमांडर निरीक्षक मोहम्मद साजिद के नेतृत्व में एक टीम जो कि गोपालगंज में मौनसून पूर्व तैनात थी। अविलम्ब  घटनास्थल पर पहुंची घटनास्थल पर पता चला कि गंडक नदी में 12 से 13 व्‍यक्ति नाव से नदी पार करने के क्रम मे  नाव पलटने के कारण वे सभी खुद को बचाने के लिए पेड़ो पर चढ गए । भयक्रांत होकर मदद के लिए वे लोग चिल्ला- चिल्ला कर गुहार लगा रहे थे।  ऐसे में एनडीआरएफ के बचावकर्मी देवदूत के रूप में उनके पास पहुंचे। निरीक्षक मोहम्मद साजिद के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम ऑपरेशन चलाकर उन सभी लोगों को रेस्क्यू बोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। एनडीआरएफ का यह सफल ऑपरेशन समाप्त हुआ बचाये गए सभी लोगों की पहचान इस प्रकार की गई।

इस सफल ऑपरेशन के बाद जिलाधिकारी गोपालगंज ने संतोष व्यक्त करते हुए एनडीआरएफ टीम की व्यवसायिक निपुणता की सराहना की। कमांडेंट श्री विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ के 10 टीमें बिहार राज्य के विभिन्‍न जिलों में मुस्तैदी से तैनात है। टीमों के बचावकर्मी बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद करने के लिए सदैव तैयार है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now