Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


2017 से पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति लगातार सैदपुर नाला पर सड़क निर्माण का मांग हुआ सफल।

पटना  (न्यूज़ सिटी)।  सैदपुर सम्प हॉउस और सैदपुर नाला का निरीक्षण करने  डिप्टी चीफ मिनिस्टर और पथ निर्माण मंत्री का निरिक्षण किया ।  पाटलिपु...

पटना  (न्यूज़ सिटी)।  सैदपुर सम्प हॉउस और सैदपुर नाला का निरीक्षण करने  डिप्टी चीफ मिनिस्टर और पथ निर्माण मंत्री का निरिक्षण किया ।  पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया की स्थानीय लोगों को बहुत खुशी हुई कि 2017 से लगातार पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के तहत स्थानीय पत्रकार बंधुओं की अत्यधिक सहयोग से सैदपुर नहर पर सड़क  की लगातार माँग से  डिप्टी सीएम् को सोचने पर मजबूर होना पड़ा । बात चीत के क्रम मे उन्होने पटना नगर निगम के उपयुक्त सुधांशु ,स्थानीय नागरिकों के बीच इस सैदपुर नहर का जायज़ा लिया । इस क्रम मे उन्होने बताया कि पूरे पटना के बड़े नाले के जीर्णोद्धार के लिए एक हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।  जिसमे सैदपुर नाले के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए हैं।  इसमें तीन स्तरीय कार्य पर विचार किया जा रहा है । 


1.नाला के दोनो ओर पक्की घेराबंदी कर उत्तर और दक्षिण रोड का निर्माण 

2. या नाले पर जाली देकर दोनो ओर सरक का निर्माण 

 3. नाले को पाटकर रोड का निर्माण जिसपर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हामी भरी । 

परंतु पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने  डिप्टी सीएम से आग्रह किया कि 2017 मे इस नाले को पाटकर सड़क  निर्माण की  बात हुई थी। और इसे हिं कार्यरूप देना चाहिए ताकि ये सड़क  गायघाट से लेकर सैदपुर तक के लोगों का लाइफ लाईन हो तथा अशोक राजपथ और कंकडबाग रोड पर जाम की समस्या खत्म हो और साथ हिं शनिचरा से संदलपुर , न्यू अजीमाबाद कॉलोनी , अलका कॉलोनी , महावीर कॉलोनी वाचस्पति नगर , कस्तूरबा नगर , पंचवटी नगर , साकेतपूरी , बाज़ार समिति , बहादुरपुर गावँ , बैंक ऑफ़ बरोदा गली , श्याम मंदिर गली , नन्द्नगर गावँ , सैदपुर , चाई टोला , लोहरबा गली , यादव लेन , शाहगंज गली , मूस्ल्लह्पूर रोड , मोहम्म्द्पूर रोड , बकरी मंडी , रामकृष्ण कॉलोनी आदि इलाकों मे जल जमाव की समस्या लगभग दुर हो जायेगी क्योंकि इन सब कॉलोनियों के नाले का पानी इसी सैदपुर नाले मे गिरता है और इसके जीर्णोद्धार से जल जमाव की समस्या भी दुर होगी पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद व्यान लेते हुए स्टडी करने का आश्वासन मिला ।  सबसे खुशी का छन ये रहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि यथा स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा , वार्ड 47 के वार्ड पार्षद सतीश कुमार गुप्ता , 48 के वार्ड पार्षद इंद्रीप चंद्रवंशी , स्थानीय समाजसेवी गौरभ पोद्दार , संजीव चंद्रवंशी , मनोज चौहान , अनिल कुमार सिंह और स्थानीय गणमान्य लोग पार्टी स्तर से उठकर क्षेत्र के विकास को लेकर एक मंच पर दिखे ।  

   

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now