पटना (न्यूज सिटी) सम्पतचक प्रखंड के सभागार मे प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को कोरोना काल में दिए गए योगदान के लिए कोरोना वारियर्स...

पटना (न्यूज सिटी) सम्पतचक प्रखंड के सभागार मे प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को कोरोना काल में दिए गए योगदान के लिए कोरोना वारियर्स प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित की गई आपको बताते चले कि कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे प्रखंड संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर नर्स एवं सभी प्रखंड कर्मियों को सम्मानित किया गया है इस मौके पर उपस्थित सम्पतचक अंचलाधिकारी ने कहा कि बीते वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना काल में प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों द्वारा काफी योगदान देने का काम किए गए है उन्होने बोले कि कोरोना काल मे कर्मीयों अपने जीवन एवं परिजनों को प्रवाह किए वगैर आमलोगों की मदद करते रहे है मौके पर सभा गार में मौजूद सम्पतचक प्रखंड प्रमुख उषा देवी उप प्रमुख रंजीत कुमार पूर्व प्रमुख निर्भय सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमति उषा कुमारी एवं अंचला धिकारी मुकुल कुमार झा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर लक्ष्मण प्रसाद एएनएम एवम प्रखंड कर्मियों सभी मौजूद रहे ।