Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जदयू नेता ने लगाया वृक्ष।

  पटना सिटी। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जदयू नेता कन्हाई पटेल के नेर्तत्व में ऐतिहासिक स्थल ,आध्यात्मिक स्थल और धार्मिक स्थल गुरुबा...

  पटना सिटी। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जदयू नेता कन्हाई पटेल के नेर्तत्व में ऐतिहासिक स्थल ,आध्यात्मिक स्थल और धार्मिक स्थल गुरुबाग स्थित प्रकाश पुंज वाटिका पटना सिटी में जदयू पटना साहिब विधानसभा द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के तहत कोरोना काल में पटना के 56 चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा देते हुए कोरोना से पीड़ित होकर अपनी जान गवाए । मृत चिकित्सक के आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए उनके स्मृति में फलदार छायादार एवम औषधीय 56 वृक्ष अर्जुन , छतवन , जरहुल , शरीफा ,जामुन ,अमरूद और मोहगनी इत्यादि के पौधे का पौधरोपण किया गया । और मृत आत्मा को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । इस अवसर पर जदयू नेता कन्हाई पटेल ने बताया कि बिहार के पटना में जन्मे चिकित्सक भारत रत्न विभूषित विधान चन्द्र रॉय जी के याद में भारत सरकार ने 1961 में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुरुआत की । कोरोना के विभीषिका में लगातार दो वर्षों से चिकित्सक अपनी जान की बाजी लगाकर मरीजों को जीवनदान दे रहे हैं । कोरोना से पीड़ित पटना के 56 मृत चिकित्सक के प्रति मेरी शोक संवेदना है । आज के दिन हमलोग उनको याद करे । जो अपनी जान देकर मरीजो को जीवनदान दे रहे हैं । इस अवसर पर जदयू नेता कन्हाई पटेल , राजमणी पण्डित , सन्नी यादब , श्याम पाठक ,मुन्ना शुक्ला , विशाल कुमार ठाकुर ,विवेक कुमार , सौरव कुमार , आकाश कुमार , जोगिंदर यादव , कलेन्डर बिंद ,राजेन्द्र यादव , अमित कुमार , संजय पटेल ,शैलेन्द्र शर्मा एवम कृष्णा पटेल इत्यादि दर्जनों से ज्यादा कार्यकर्तागण शामिल हुए ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now