बिहटा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहटा के दर्जनों नवयुवकों एवं समाजसेवियों ने बिहटा थाना, जी0 जे0 कॉलेज रामबाग , रेफरल अस्पताल एवं मां ...
बिहटा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहटा के दर्जनों नवयुवकों एवं समाजसेवियों ने बिहटा थाना, जी0 जे0 कॉलेज रामबाग , रेफरल अस्पताल एवं मां वनदेवी मंदिर प्रांगण समेत विभिन्न स्थलों पर लगभग 200 के आसपास पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा नेता एवं समाजसेवी रजनीश तिवारी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एवं साफ -स्वच्छ हवा, ऑक्सीजन को लेकर वृक्षारोपण अभियान को हमें तेज करना ही होगा आए दिन ऑक्सीजन एवं पर्यावरण संरक्षित ना होने के कारण भारी तबाही देखने को मिलती है कोरोनावायरस समेत नए-नए बीमारी का लोग शिकार हो रहे हैं। आसपास हरियाली ना होने के कारण लोग कई तरह के गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और लगातार वृक्ष को काटा जा रहा है जंगल समाप्त हो रहा है अब हम सभी को सचेत होने की आवश्यकता है और अपने आसपास हरियाली एवं साफ स्वच्छ वातावरण का माहौल बनाना पड़ेगा।
बता दें कि नेहरू युवा केन्द्र पटना के तत्वाधान में वन विभाग के समन्वय से युवाओं की टोली को लगभग 200 पौधे उपलब्ध कराया गया था जो आज इन जगहों पर लगाकर युवाओं ने इसे संरक्षित करने का काम अपने जीमें लिया है और लगातार ये लोग पौधारोपण नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से करते आ रहे हैं। मौके पर रजनीश तिवारी, सुमित कुमार यादव, प्रेम कुमार, अविनाश तिवारी ,शुभम कुमार मनीष कुमार, पवन मिश्रा शैलेंद्र कुमार, सुजीत सरकार बिहारी, आलोक कुमार समेत दर्जनों युवक मौजूद थे।




