पटना (न्यूज सिटी) जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत ग्राम लखीपुर कोली में अहले सुबह लगभग 10 बजे विद्युत स्पर्शाघात होने से 55 वर्षीय अरविन्द सि...
पटना (न्यूज सिटी) जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत ग्राम लखीपुर कोली में अहले सुबह लगभग 10 बजे विद्युत स्पर्शाघात होने से 55 वर्षीय अरविन्द सिंह की मौत हो गई। विदित हो कि अरविन्द सिंह अपने मकान से शौच करने हेतु बाहर निकले थे कि घर के पीछे मे बिजली के टूटे तार जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था उसके सम्पर्क में आते ही घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जब मृतक के भाई खेती के प्रयोजन से बाहर निकले तो देखा कि मृतक अरविन्द सिह पड़ा हुआ है घटना की जानकारी प्राप्त होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया मृतक की पत्नी सुनीता देवी बार बार बेहोश हो जा रही थी इस घटना की सूचना गौरीचक थाना में दर्ज करा दी गई है स्थानिय थाना के द्वारा शव का नालन्दा मेडिकल कॉलेज पटना में पोस्टमार्टम भी कराया गया है पूर्व पंचायत समिति पंचायत लंकाकछुआरा राज लक्ष्मी सिह ने विघुत कार्यपालक अभियंता मसौढ़ी से मृतसन्तप्त परिवर को चार लाख रुपये मुआवजा भुगतान करने की मांग की गई है ।