पटना (न्यूजसिटी) भारतीय जनता पार्टी पटना सदर सम्पतचक मंडल अध्यक्ष वीरबहादुर सिह द्वारा ग्राम चकबैरिया स्थित पटना महानगर बीजेपी प्रवक्ता दि...


पटना (न्यूजसिटी) भारतीय जनता पार्टी पटना सदर सम्पतचक मंडल अध्यक्ष वीरबहादुर सिह द्वारा ग्राम चकबैरिया स्थित पटना महानगर बीजेपी प्रवक्ता दिलीप कुमार सिह के आवास पर जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई सम्पतचक मंडल बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान किए गए डाँ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राजनीतिक जीवन का विश्लेषण किया गया मंडल अध्यक्ष वीरबहादुर सिह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न भूभाग बनाना चाहते थे उस समय जम्मू कश्मीर का अलग संविधान एवं झण्डा था वहा संसद में अपने भाषण में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की जोरदार वकालत किया था अगस्त 1952 में जम्मू कश्मीर की रैली में संकल्प व्यक्त लिया था कि जम्मू कश्मीर को भारत मे पूर्णरूपेण समावेश करुँगा 1953 में दृढ़ निश्चय के साथ बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े वहा पहुँचते ही नज़रबन्द कर 23 जून 1953 को रहस्यमय तरीके से बलिदान दे दिए गए आज उनकी बलिदान को याद करते हुए जम्मू कश्मीर से 370 एवं 35 A धारा को हटाया गया और भारतीय संविधान को जम्मू कश्मीर में लागू की गई ।