पटना (न्यूज सिटी)। राज्यधानी पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत ईलाहीबाग गांव स्थित बुद्ववार देर रात लगभग 08 बजे वेखौफ अपराधी ने एक युवक को सि...
सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि बाईक सवार अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है। ऐसा माना जा रहा कि पटना जिला प्रशासन अपराधिक घटना को रोकने मे विफल साबित हो रही है। नित्य प्रतिदिन बेखौफ अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जा रहे है।अपराधी के बीच प्रशासन का खौफ बिलकुल भी नही रह गया है। जिले के क्षेत्रों मे कई अपराध की घटनाएं को अंजाम दिए गए है।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना गोपालपुर थाना को दी त्वरित सूचना को संज्ञान मे लेते हुए गोपालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार हेतु पीएमसीएच ले गए। जहाँ से वेहतर इलाज हेतु प्राइवेट क्लीनिक मे भर्ती कराया गया। वहीं उसकी मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। गोपालपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि शुभम के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना से ललित नारायण सिंह की रिपोर्ट।।




