Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोविड 19 टीकाकरण को लेकर मसौढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बैठक की गई

पटना (न्यूज सिटी) जिले के प्रखंड पुनपुन अंतर्गत पंचायत बेहरावां के गांव राजघाट नवादा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विधालय प्रांगण में मसौढ़ी अनु...

पटना (न्यूज सिटी) जिले के प्रखंड पुनपुन अंतर्गत पंचायत बेहरावां के गांव राजघाट नवादा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विधालय प्रांगण में मसौढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक की गई इस बैठक में पुनपुन प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार केसरी चिकित्सा पदाधिकारी डाँक्टर संजय कुमार पुनपुन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद शर्मा प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनुरंजन कुमारी पुनपुन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विक्की कुमार संकुल समन्वयक गजेन्द्र कुमार ग्राम पंचायत बेहरावां मुखिया जय प्रकाश पासवान सामाजिक कार्यकर्त्ता नवीन कुमार निषाद एवं रवि कुमार दर्जनों जन वितरण प्रणाली डीलर विधालय प्रधानाध्यापक वार्ड सदस्य विकास मित्र जीविका दीदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राजघाट नवादा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विधालय में मेगा कोविड 19 टीकाकरण केंद्र बनाया गया है जहा पर लगभग 3 बजें तक 230 लोगो को कोविड टीका दी गई ।
इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कहा गया की बेहरावां पंचायत मे आमजनों को शत प्रतिशत कोरोना 19 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य लिया गया है इसके लिए सभी प्रखंड पदाधिकारी शिक्षकगण जनवितरण प्रणाली डीलर विकास मित्र क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता आमजनों को अपने स्तर से जागरूक करें ताकि बेहरामां पंचायत में शत प्रतिशत वैक्सीन लग सके।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now