पटना सिटी। पटना पुलिस ने बहादुरपुर थाना कांड संख्या 118/21 में कार्रवाई करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मामले में डीएसपी अमित शरण...
पटना सिटी। पटना पुलिस ने बहादुरपुर थाना कांड संख्या 118/21 में कार्रवाई करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मामले में डीएसपी अमित शरण ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते 31 जनवरी को राम कृष्णा कॉलोनी स्थित विजय कुमार कर्ण के घर में चार अज्ञात अपराधी घुस गए थे और पिस्टल और चाकू के नोक पर का एक लाख साठ हजार रुपए नगद और सोने का आभूषण लूट लिया था। जिसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर ली है। अपराधियों द्वारा घटनास्थल के आसपास कांड में प्रयुक्त पल्सर व पैशन प्रो दो बाइक को बरामद किया है।
डीएसपी अमित शरण ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में उक्त पैशन प्रो बाइक चोरी का पाया गया। इस संदर्भ में कंकड़बाग थाना कांड संख्या 196 / 21 दर्ज हैं। कांड का उद्भेदन हुआ तो पता चला कि अपराधी राजवीर कुमार उर्फ छोटू, टिंकू कुरैशी, मो• अयूब उर्फ यहशान , प्रिंस कुमार, मो• मुस्तफा, राजकुमार कुशवाहा, सोनू कुमार साह व विक्रम कुमार कांड में संलिप्त है। डीएसपी ने बताया कि कांड में राजकुमार कुशवाहा, सोनू कुमार साह व विक्रम कुमार लाइनर की भूमिका निभाया था। तभी इस कांड को अंजाम दिया गया था। अपरधियों के पास से पुलिस ने एक छोटा चाकू, ₹23,500 नगद , तीन मोबाइल, एक जोड़ा चांदी का पायल, एक जोड़ा सोने का कान बाली व एक पीस सोने का चैन भी बरामद किया है।




