Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक में लदे शराब को किया बरामद, जांच के जुटी पुलिस

पटना। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद भी  तस्कर धड़ल्ले से शराब की  खरीद - बिक्री कर रहे हैं। ऐसा ही मामला पटनासिटी के अगमकुआं ...


पटना।
बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद भी 
तस्कर धड़ल्ले से शराब की खरीद - बिक्री कर रहे हैं। ऐसा ही मामला पटनासिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से आई है, जहाँ बीते रात भूतनाथ रोड के नंदलाल छपरा मोड़ के ब्लू डायमंड हॉस्पिटल के पास शराब से खेप से भरी एक ट्रक खड़ी थी।जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर सड़क पर खड़ी ट्रक को जांच किया तो पाया कि ट्रक में भारी मात्रा में शराब रखी है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक सहित उसमें लदे शराब को जब्त कर लिया। 


पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुआं थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। मामले की छानबीन जारी हैं। फिलहाल शराब की गिनती जारी है। आज सुबह उत्पाद विभाग के शैलेन्द्र कुमार निरीक्षक मद्यनिषेध, पटना के नेतृत्व मेंअवर निरीक्षक मद्यनिषेध दीपाली भारती के साथ बाईपास थाना क्षेत्र के रानीपुर चकिया में एक ट्रक, एक पीकअप, एक स्कोर्पियो और एक कार से कुल 263 कार्टून में विदेशी शराब अर्थात कुल मात्रा 2358.720 लीटर के साथ जब्त किया गया और 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त पकड़े गए अभियोग बाईपास थाना को सुपुर्द कर दिया गया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now