Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बीपीएससी परीक्षा पास करने पर पटनासिटी की बेटी को किया गया सम्मानित ।

पटना सिटी । जनता दल यूनाइटेड पटना साहिब विधानसभा द्वारा कन्हाई पटेल के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं का एक दल जमुनापुर पटना सिटी निवासी भाज...

पटना सिटी । जनता दल यूनाइटेड पटना साहिब विधानसभा द्वारा कन्हाई पटेल के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं का एक दल जमुनापुर पटना सिटी निवासी भाजपा नेता नगेन्द्र कुमार की बेटी कृति कमल के  पैतृक आवास पर बिहार लोक सेवा आयोग के 64 वे संयुक्त परीक्षा मे 39 वे पद  से बी पी एस सी परीक्षा पास कर डी एस पी पद पर चयनित होने पर उनको और उनके माता पिता को सम्मानित किया गया । सर्वप्रथम कृति कमल जी को पगड़ी , माला ,अंगवस्त्र और गुलाब देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किए और ततपश्चात उनके पिता नगेंद्र कुमार और माता अनिता देवी को भी इसी तरह से बारी बारी  सम्मानित किया गया । इस मौके पर कृति कमल जी ने बताया कि जनता की सेवा पूरी लगन से , निष्पक्ष और पूरी निष्ठा से काम करूँगी । जनता को न्याय दिलाने में समझौता नही करूँगी । किसी भी तरह के दबाब से जनता को नुकसान हो ऐसा गलत कार्य नही करूँगी ।और विद्यार्थियों के लिए मेहनत और संयम  रखने की बात बताई । इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ता कन्हाई पटेल ,राजमणी पण्डित ,अधिवक्ता रवि गुप्ता ,पूजा पटेल ,सन्नी यादव ,विशाल ठाकुर , पीयूष पांडेय , पप्पू मेहता रोहित रजक  , मोहित पटेल ,वीरू अरोड़ा  इत्यादि शामिल हुए ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now