डेस्क। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच बिहार में लॉक डाउन की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उच्च स्तरीय बैठक...
डेस्क। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच बिहार में लॉक डाउन की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उच्च स्तरीय बैठक कर इस पर निर्णय ले सकते हैं।
गाँवों में मंडराया कोरोना का तांडव, बढ़ेगी सख्ती :-
संपूर्ण बिहार में राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 नए गाइडलाइन का स्थानीय प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्रों में कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। बिहार में शहरों की तुलना में गाँवों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जो राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है। गाँव मे फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पेशल तैयारी करने की बजाय कहा हैं।
कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिखा गिरावट :-
गौरतलब है कि विगत 06 दिनों से कोविड-19 मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिला है। 15 मई को बिहार में कोविड-19 मरीजों की संख्या तकरीबन 7800 के आसपास थी। जो कि अब लगभग 5200 के करीब पहुंच गई है। हालांकि विचार करने वाली बात ये है कि कोविड-19 के सबसे ज्यादा केस राजधानी पटना में देखने को मिल रही है। जिस पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है।




