डेस्क। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ• रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार की दोपहर एक - एक कर चार ट्वीट किए। जिसके श्री निशंक ने ट्वीट कर...
डेस्क। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ• रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार की दोपहर एक - एक कर चार ट्वीट किए। जिसके श्री निशंक ने ट्वीट कर कहा कि सरकार को बच्चों के भविष्य की चिंता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छा है कि उनके प्रिय छात्रों के कैरियर को प्रभावित करने वाले किसी भी निर्णय को सभी राज्य सरकारों और हित धारकों के साथ व्यापक परामर्श से लिया जाना चाहिए। इस संबंध में मैंने हाल ही में राज्य शिक्षा सचिवों के साथ एक बैठक की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होने वाले एक उच्च स्तरीय बैठक के माध्यम से परामर्श प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा।
बैठक में कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावेडकर, राज्य सरकार के सभी शिक्षा मंत्रियों और सचिवों से इस बैठक में शामिल होने और आगामी परीक्षाओं के संबंध में अपने बहुमूल्य विचार साझा करने के अनुरोध किया गया है। यह वर्चुअल मीटिंग 23 मई 2021 को सुबह 11:30 बजे होगी। श्री निशंक ने कहा की मित्रों मुझे भी आपके बहुमूल्य सुझावों की आवश्यकता है आप उन्हें मेरे टि्वटर हैंडल पर भेज सकते हैं।




