डेस्क। शुक्रवार को गया जिला के पुरानी गोदाम में सरसों तेल के कालाबाजारी के विरुद्ध गया सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की ग...
डेस्क। शुक्रवार को गया जिला के पुरानी गोदाम में सरसों तेल के कालाबाजारी के विरुद्ध गया सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दरमियान अलग-अलग ब्रांड के करीब 5000 लीटर सरसों तेल, रिफाइन, डालडा और मिलावटी सामान पाया गया। छापेमारी के दौरान बिना ब्रांड के कई खाली टिन, मिलावट करने एवं पैकिंग के भी कई सामान बरामद किए गए हैं। छापेमारी के बाद पूरे मकान को सील कर दिया गया है। तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।
एसडीओ ने बताया कि खाद्य निरीक्षक के मुख्यालय बाहर रहने के कारण मिलावटी सामान का जाँच के लिए सैंपल नही लिया जा सका है। शनिवार यानी कि आज जाँच सैंपल लिया जाएगा। छापेमारी टीम में अंचलाधिकारी नगर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गया सदर व कोतवाली थानाध्यक्ष भी शामिल रहे।
मौके पर सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने बताया कि सरसों तेल, रिफाइन इत्यादि के जमाखोरी और कालाबाजारी के विरोध अभियान चलाकर छापेमारी की गई है। यह छापामारी आगे निरंतर में जारी रहेगा।
मौके पर सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने बताया कि सरसों तेल, रिफाइन इत्यादि के जमाखोरी और कालाबाजारी के विरोध अभियान चलाकर छापेमारी की गई है। यह छापामारी आगे निरंतर में जारी रहेगा।
बता दें कि विगत कई दिनों से सरसों तेल, रिफाइन, डालडा की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि जमाखोरों द्वारा किस तरह से कालाबाजारी की जा रही है। जिसका प्रभाव आम लोगो के किचन का बजट बिगाड़ दिया है।





