पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा में दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दिया। फायर...
पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा में दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दिया। फायरिंग के दौरान गली से जा रहे हैं दो राहगीर कृष्णा प्रसाद और अवधेश प्रसाद को गोली लग गया कृष्णा प्रसाद को पेट में गोली लगी। वही अवधेश प्रसाद के पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही बाईपास थाना की पुलिस पहुंचकर दोनों घायल को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस दोनों परिवार के लोगों को शांत करवा कर पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। पूरी घटना के जानकारी बाईपास थाना के प्रभारी देते हुए कहा कि पूरे घटना की जांच किया जा रहा है। वही फायरिंग करने वाला युवक फरार हो गया है।




