पटना सिटी। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से मिले निर्देश के बाद वैशाली और पटना जिला प्रशासन की ओर से पीपा पुल पर 2 दिनों के लिए वाहनों...
पटना सिटी। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से मिले निर्देश के बाद वैशाली और पटना जिला प्रशासन की ओर से पीपा पुल पर 2 दिनों के लिए वाहनों के परिचालन को रोका गया है। निर्माण करने वाली एजेंसी के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह से लेकर शनिवार तक पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इसके लिए पीपा पुल पर बैरिकेडिंग कर वाहनों के परिचालन को रोका गया है। बताया जाता है कि हाजीपुर की तरफ भी पाया संख्या एक के पास में जलस्तर बढ़ने के उपरांत वैशाली जिला प्रशासन ने वाहनों के परिचालन रोकने की अनुशंसा की थी। साथ ही तूफान और बारिश की वजह से सुरक्षा के लिहाज से पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन रोका गया है। बताते चलें कि पीपा पुल गायघाट से लेकर तेरसिया दियारा के बीच में जुड़ा है। इस पर सिर्फ छोटे वाहनों का परिचालन होता है।




