पटना सिटी। पटना नगर निगम के पूर्व महापौर अफजल इमाम को अपराधियों ने फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध मे...
पटना सिटी। पटना नगर निगम के पूर्व महापौर अफजल इमाम को अपराधियों ने फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध मे उन्होंने आलमगंज थाना में शिकायत दर्ज करायी है। नरकट घाट मोहल्ला में रहने वाले पूर्व महापौर व पार्षद पति ने पुलिस को बताया कि नौ मई को उनके मोबाइल पर फोन कर बंगाली टोला का रहने वाला नसीमउद्दीन उर्फ बॉबी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इससे पहले भी उसने फोन कर अपशब्द कहे थे। अफजल इमाम ने आरोपित पर कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार आलमगंज थाना की पुलिस से लगाई है। आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।




