Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना के गंगा नदी में पीपीई किट पहने बच्चे व युवक का शव मिलने से हड़कंप, मामले में अधिकारी ने झाड़ा पलड़ा

पटना। पटना में गंगा नदी से पीपीई किट पहने शव मिलने की खबर प्रकाश में आई है। शव गुरुवार की सुबह पटना के गुलबी घाट पर दिखा। जहां एक युवक और ब...


पटना।
पटना में गंगा नदी से पीपीई किट पहने शव मिलने की खबर प्रकाश में आई है। शव गुरुवार की सुबह पटना के गुलबी घाट पर दिखा। जहां एक युवक और बच्चे का शव गंगा नदी में बह रहा था। दृश्य काफी खौफनाक था। जब इस मामले में अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। सबसे बड़ा सवाल है कि ये लाश किसकी है ? कहाँ से आई है? किसने फेका है? कई ऐसे सवाल है, जो सरकार से लेकर अधिकारी तक नही दे पाएगी। अभी भी यही शक जाहिर किया जा रहा है कि वो लाशें कोरोना पीड़ितों की थीं। जिन्हें अंतिम संस्कार ने नाम पर गंगा में फेंक दिया गया होगा। 


गौरतलब है कि बीते दिनों बक्सर के चौसा घाट में भी यही माजरा देखने को मिला था। वहाँ पर भी 40-50 की संख्या में पीपीई किट में शव गंगा नदी में मिले थे। जिसके बाद बक्सर जिले में गंगा नदी में लाशें मिलने पर जिलाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि सारे शव कहां से आए ? इसकी जांच की जा रही है। यूपी के गाजीपुर जिले के अफसरों को भी खत लिखा गया है और जानकारी मांगी गई है। बक्सर प्रशासन ने दावा किया कि सभी शवों को जिला प्रशासन ने अपनी देखरेख में डिस्पोज करवा था।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now