पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के कई मोहल्ला में चोर और लुटेरों से लोग परेशान हैं। वही चौक थाना पुलिस कोई गस्ती और ना अपराधियों पर कमान कस पा...
पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के कई मोहल्ला में चोर और लुटेरों से लोग परेशान हैं। वही चौक थाना पुलिस कोई गस्ती और ना अपराधियों पर कमान कस पा रही है। कुछ दिन पूर्व में दिनदहाड़े हाजीगंज स्थिति एक ज्वेलरी दुकान में पिस्टल दिखाकर लाखों का ज्वेलरी लूट लिया गया था। इस मामले में अभी पूरी तरह से पुलिस को हासिल भी नहीं हुआ था। की डॉक्टर बीडी मिश्रा पथ में एक वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान वर्धन मिश्र के घर में चोरों ने लाखों रुपए का आभूषण चोरी कर लिया। ज्ञान वर्धन मिश्रा का कहना है की इलाज के लिए 12 तारीख के दोपहर अपने बड़े बेटे के यहां भागलपुर गए थे और 13 तारीख के सुबह 5 बजे पड़ोसी का फोन जाता है कि आपका घर का दरवाजा खुला हुआ है। घटना को सुनते ही आनन-फानन में भागलपुर से ज्ञान वर्धन मिश्रा घर आकर देखते हैं तो घर के सभी सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। अलमीरा से चोरों ने सोने के चैन, अंगूठी, चांदी के कमरधनी साहित्य करीब 45 सौ रुपया नगद साथ में जरूरी कागजात चोरों ने करीब अढ़ाई लाख सम्पति चोरी कर लिया है। ज्ञानवर्धन मिश्रा का कहना था की करीब आठ ताला को काटकर आभूषण और रुपया चोरी कर लिया गया है।
साथ में कहना था की पुलिस की गस्ती बराबर नही होने के कारण असामाजिक तत्व का मनोबल काफी बढ़ गया है। पुलिस द्वारा छानबीन किया गया है। वही ऐसे कई घटना के मामले में हाजीगंज व्यवसायी संघ के सयोजक ओम पासवान सहित अन्य लोगो ने भी अपराधी तत्व के लोगों पर नकेल कसने के लिए जलान स्कूल के समीप और अन्य क्षेत्रों में गस्ती का लगातार मांग किया करते रहे है। इसके बावजूद भी प्रशासन के तरफ से लापरवाही दिखा रहा है। ऐसे में अपराधी तत्वों के लोगों का तांडव जारी है। चोरी घटना के बारे के चौक थाना प्रभारी से पूछे जाने पर मामला दर्ज कर जांच किये जाने की बात कहा है।




