Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बोलेरो - बाइक में हुई आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो की मौत

नौबतपुर। बिहटा-सरमेरा पथ 78 स्थित रुस्तमगंज गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब...


नौबतपुर।
बिहटा-सरमेरा पथ 78 स्थित रुस्तमगंज गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक कि अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतकों में बलेरो सवार त्रिलोकी महतो पिता ऋषिदेव महतो ग्राम लक्ष्मणपुर जिला आरा एवं बाइक सवार छोटू कुमार 19 वर्ष ग्राम महमदली चक थाना नौबतपुर शामिल है। 

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग स्थित रुस्तमगंज के पास तेज रफ्तार बलेरो और बाइक की आमने सामने टक्कर में अनियंत्रित होकर बलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे दबकर बलेरो में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बलेरो में सवार दो अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी थे। जिन्हें इलाज़ कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वही बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से बलेरो को गड्ढे से निकाला गया एवं सभी जख्मी लोगों को इलाज़ के लिये रेफ़रल अस्पताल नौबतपुर लाया गया।जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में उसे पटना रेफर दिया। लेकिन रास्ते मे ही दो जख्मी में से एक नौबतपुर के महमदली चक गांव निवासी छोटू कुमार (19 वर्ष) की मौत हो गई।नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now