नौबतपुर (न्यूज़ सिटी)। नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के मनमाने के खिलाफ कड़ंजा गोवाए पैक्स के राइस मिलर संचालक मोहम्...
नौबतपुर (न्यूज़ सिटी)। नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के मनमाने के खिलाफ कड़ंजा गोवाए पैक्स के राइस मिलर संचालक मोहम्मद रेजाजुद्दीन ने धान खरीद एवं पैक्स अध्यक्ष के मनमानी के खिलाफ जिले के विभिन्न विभाग में लिखित आवेदन देते हुए मांग किया है कि जो सरकार के तरफ से करार था उसे पूरा किया गया लेकिन पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के तरफ से लगातार हम पर दबाव बनाया जा रहा है कि सीएमआर गिराओ नहीं तो आपकी मिल से टैगिंग हटाकर दूसरे मिल से टाइपिंग कर दिया जाएगा जबकि मैंने समिति के सीएमआर एक प्लॉट अग्रिम दे चुके हैं फिर भी पैक्स अध्यक्ष लगातार फोन के जरिए धमकी दे रहे हैं इसलिए जिला अधिकारी के अलावा तमाम विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग किया है 


