पटना। गुरुवार की देर रात बिहार के प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ. मोहन मिश्रा (83 वर्ष) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने लहेरियासराय क...
पटना। गुरुवार की देर रात बिहार के प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ. मोहन मिश्रा (83 वर्ष) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने लहेरियासराय के बंगाली टोला स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वे मूल रूप से मधुबनी जिले के कोईलख गांव के रहने वाले थे। उनके पार्थिव शरीर को देर रात ही गांव ले जाया गया। वहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिजनों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से बीमार थे। हालांकि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री डॉ मोहन मिश्रा के निधन पर गाड़ी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्मश्री डॉ मोहन मिश्रा जी का निदान दुकान है। प्रख्यात चिकित्सक थे। कालाजार शोध के लिए उन्हें 2014 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष भी रहे थे। वर्ष 1995 में वे वहां से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




