Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पानी पटाने को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट चाकूबाजी, एक महिला समेत छह लोग जख्मी

नौबतपुर (न्यूज़ सिटी)। नौबतपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में गुरुवार को बोरिंग से पानी पटाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुई चाकूबाजी और मारपी...

नौबतपुर (न्यूज़ सिटी)। नौबतपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में गुरुवार को बोरिंग से पानी पटाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुई चाकूबाजी और मारपीट की घटना में एक महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज़ के लिये आनन-फानन में रेफरल अस्पताल नौबतपुर लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज़ के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए एक पक्ष से रजनीश सिंह, अनीश कुमार और सुनैना देवी को पीएमसीएच रेफर कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से सुधीर सिंह, प्रिंस कुमार और शिव प्रसाद सिंह को हल्की चोट के कारण घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि परसा गांव के रजनीश सिंह और शिव प्रसाद सिंह के बीच बोरिंग से पानी पटाने को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को दोपहर भी दोनों पक्षों में पानी भरने की बात पर झगड़ा हो गया और इसी बीच दोनों तरफ से जमकर मारपीट और चाकूबाजी भी की गई। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। शिकायत करने दोनों पक्ष थाना पहुंचे तो पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया की घटना की जानकारी हुई है। फर्दब्यान आने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now