पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना साहिब ओवर ब्रिज पर बुधवार की रात किराना सामान से भरा एक मालवाहक ट्रक पलट गया। जिसके बाद ट्रक च...
पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना साहिब ओवर ब्रिज पर बुधवार की रात किराना सामान से भरा एक मालवाहक ट्रक पलट गया। जिसके बाद ट्रक चालक और खलासी दोनों ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक के पलटने के बाद उसमें लोड किराना सामान सड़क पर बिखर गया, जिसके बाद स्थानीय लोग व राहगीरों ने ट्रक में लदे सामानों को लूटना शुरू कर दिया। पब्लिक किराना सामान से भरा बोरी को माथे पर लेकर सड़क से भाग रहा है तो कोई पब्लिक पूल के नीचे किराना सामान से भरा बोरी को फेंक रहा है तो कोई माथे के ऊपर सड़क के रास्ते भाग रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बाईपास थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस किराना समान से भरी बोरी लेकर भाग रहे लोगो को खदेड़ा। तब लोग बोरी को फेक कर भागने लगे। इस दौरान किराना सामान को पुलिस ने बरामद भी किया है। तस्वीर में देख सकते हैं।
बताया जाता है कि ट्रक पर मारूफगंज मंडी से किराना सामान लोड कर दरभंगा जा रहा था और पटना साहिब ओवर ब्रिज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद ट्रक में लदे किराना सामान गोलकी, जीरा, कसैली, किसमिस, लोड हुआ था। पटना यातायात जीरो माइल पुलिस की मदद से दुर्घटना हुई ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया और ट्रक पर किराना सामान लदे उसे दूसरे ट्रक पर लोड किया गया।
ट्रक मालिक श्रवण रॉय ने बताया है कि ₹10 लाख का किराना सामान ट्रक में लोड कर दरभंगा जा रहा था। पटना साहिब ओवर ब्रिज पर दुर्घटना हुई है। जिसमें किराना सामान था। जिसे पब्लिक ने लूट लिया है। पुलिस की मदद से बहुत सामान को बरामद भी किया गया है। पुलिस ने किराना सामान लूट रहे लुटेरों को पकड़ने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाईपास थाना के सब इंस्पेक्टर बीके गुप्ता ने बताया कि संतुलन खोने की वजह से एक ट्रक पलट गया था। ट्रक ड्राइवर को मामूली सी चोटी आई थी। हालांकि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी फरार हो गया है। इस संबंध में यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने बताया कि क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सीधा कराया गया है।





