पटना सिटी। खाजेकलां घाट पर तैनात कर्मी द्वारा शव के दाह संस्कार के लिए नजायज रूप से रुपए की मांग की थी। इसको लेकर मंगलवार को संजय कुमार, प्...
पटना सिटी। खाजेकलां घाट पर तैनात कर्मी द्वारा शव के दाह संस्कार के लिए नजायज रूप से रुपए की मांग की थी। इसको लेकर मंगलवार को संजय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पटना सदर को आरोपित कर्मी राजकुमार के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, एपेडिमिक डिजीज एक्ट 1897 एवं भारतीय दंड संहिता 1807 की धारा 188 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गौरतलब हैं कि बीते 04 मई को भाजपा के सक्रिय नेता विश्वनाथ भगत की शव की अंतिम संस्कार के लिए परिजनों द्वारा खाजेकलां घाट पर लाए गए थे। जिसके बाद घाट पर दाह संस्कार में तैनात कर्मी राजकुमार ने नजायज रूप से रुपए की मांग की थी। मांगी गई रकम नही देने पर कर्मी ने दाह संस्कार नही करने की धमकी दी थी। जिसके बाद मृतक के पीड़ित परिजनों ने तैनात कर्मी राजकुमार द्वारा मांगी गई नजायज रकम को लेकर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।




