पटना सिटी। मंगलवार को मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा जरूरमंदो को ऑक्सिजन सेवा के साथ - साथ भोजन वितरण कराया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा में...
पटना सिटी। मंगलवार को मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा जरूरमंदो को ऑक्सिजन सेवा के साथ - साथ भोजन वितरण कराया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा में बताया कि आज यानी आठवें दिन भी समिति द्वारा जरूरमंदो की सेवा निरंतर जारी है। आज का व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी अजय गोयनका के द्वारा की गई है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1000 भोजन का पैकेट पटना सिटी के कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग, महात्मा गांधी सेतु, लोदी कटरा, नून का चौराहा जैसे अनेक इलाकों में की गई है। वितरण कार्यक्रम में संयोजक सुभाष पोद्दार, दिलीप तुलसयान, राजेश देवड़ा, सरदार देवेंद्र सिंह, पप्पू कमलिया, मनोज मुरारका, अशोक अग्रवाल, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया, अजय अग्रवाल, राकेश कुमार आदि सक्रिय थे।





