पटना सिटी। एनएमसीएच कोविड डेडिकेटेड अस्पताल से को राहत भरी खबर रही हैं। जहां मंगलवार को 300 बेड खाली है। वही मंगलवार को एक साथ 21 कोरोना संक...
पटना सिटी। एनएमसीएच कोविड डेडिकेटेड अस्पताल से को राहत भरी खबर रही हैं। जहां मंगलवार को 300 बेड खाली है। वही मंगलवार को एक साथ 21 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। हालांकि मंगलवार को भी छह भर्ती मरीजों की मौत हो गई। जिसमें एक पटना सिटी का भी शामिल है।
एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना सिटी के आलमगंज थाना अंतर्गत नेहरू चक के 66 वर्षीय पशुपतिनाथ प्रसाद, समस्तीपुर जिला के बरानुया के 50 वर्षीय प्रमिल रॉय, वैशाली जिले के हाजीपुर के 73 वर्षीय चित्रा लेखा भट्टाचार्य, उत्तर प्रदेश के बलिया के 65 वर्षीय वेद प्रकाश रॉय, पटना जिला के कंकड़बाग नालंदा कॉलोनी के 48 वर्षीय सुमित कुमार, जहानाबाद के बालोपुर निवासी 45 वर्षीय चंचला देवी की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ व भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सभी शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है।




