पटना सिटी। चार दिन बीत जाने के बाद भी पत्रकार ज्ञानवर्द्धन मिश्र के घर हुई चोरी मामले में चौक थाना कि पुलिस की हाथ अब तक खाली है। पुलिस चोर...
पटना सिटी। चार दिन बीत जाने के बाद भी पत्रकार ज्ञानवर्द्धन मिश्र के घर हुई चोरी मामले में चौक थाना कि पुलिस की हाथ अब तक खाली है। पुलिस चोरों को चिन्हित व गिरफ्तारी को लेकर श्री मिश्र के आवास के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। यहां तक कि गुरुद्वारा एवं बाललीला गुरुद्वारा के आसपास गलियों में अनजान व अपरिचित चेहरों की चहलकदमी है। इस क्षेत्रों में बोलेरो से पुलिस पेट्रोलिंग सड़कों तक ही सीमित रही। गलियों में भी पुलिस गश्त नहीं के बराबर हो रही है। यही कारण है कि रात 12 के बाद इन इलाकों में चोरों की सक्रियता बढ़ जाती है। इतना ही नही पटना सिटी के विभिन्न भागों में चोरों का उत्पात बढ़ा हुआ है। मामले की जानकारी होते ही पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने श्री मिश्र से बात कर हालचाल जाना। जिसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम ने सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार को जांच का निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि चौक थाना पुलिस चोरों व अपराधियों पर कमान कस नही लगा सकी है। यही वजह है कि कुछ दिन पूर्व में दिनदहाड़े हाजीगंज स्थिति एक ज्वेलरी दुकान में पिस्टल दिखाकर लाखों का ज्वेलरी लूट लिया गया था। इस मामले में अभी पूरी तरह से पुलिस को हासिल भी नहीं हुआ था की डॉक्टर बीडी मिश्रा पथ में एक वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान वर्धन मिश्र के घर में चोरों ने लाखों रुपए का आभूषण चोरी कर लिया। ज्ञान वर्धन मिश्रा ने बताया की वे इलाज के लिए 12 तारीख के दोपहर अपने बड़े बेटे के यहां भागलपुर गए थे। इसी दौरान अलमीरा से चोरों ने सोने के चैन, अंगूठी, चांदी के कमरधनी साहित्य करीब 45 सौ रुपया नगद साथ में जरूरी कागजात चोरों ने करीब ढ़ाई लाख संपति चोरी कर ली है। ज्ञानवर्धन मिश्रा का कहना था की करीब आठ ताला को काटकर आभूषण और रुपया चोरी कर लिया गया था।




