Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वैश्विक कोरोना महामारी में श्री अग्रसेन जी की रसोई का आयोजन कर जरूरतमंदों को कराया भोजन

पटना सिटी। मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी एवं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण...


पटना सिटी।
मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी एवं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को देखते हुए छठे दिन भी श्री अग्रसेन जी की रसोई का आयोजन कर जरूरतमंदों में भोजन का वितरण किया गया। 

मौके पर समिति के अध्यक्ष सह मंडलीय उपाध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज घर में जो लोग कोरोना के कारण होम कोरंटाइन हो रखे, उनके पास व्यवस्था नहीं है। उनके घर भी समिति द्वारा दोनों समय का भोजन 65 घरों में दिया गया। आज की व्यवस्था पटना के वरिष्ठ युवा समाजसेवी अजय गोयनका जी द्वारा की गई थी। इन्होंने 7 दिनों तक लगातार भोजन की व्यवस्था समिति को प्रदान की है। आज 1000 पैकेट पुडी़ सब्जी बनाकर वितरण किया गया। आज का वितरण कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग, महात्मा गांधी सेतु, पटना जंक्शन, गांधी मैदान जैसे अनेक इलाकों में किया गया। 


इस अवसर पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रादेशिक अध्यक्ष महेश जालान राजेश बजाज कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार, दिलीप तुलसयान, राजेश देवड़ा, सरदार देवेंद्र सिंह, पप्पू कमलिया, मनोज मुरारका, अशोक अग्रवाल, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया अनूप पोद्दार, राकेश कुमार आदि सक्रिय थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now