पटना। रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा की सरकार की तत्परता और जन सहयोग के कोरोना संक्रमण के म...
पटना। रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा की सरकार की तत्परता और जन सहयोग के कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। लेकिन हमें अभी सतर्कता बनाकर रखनी होगी। लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करना है। अगर कोरोना से बचाव के लिए लोग सतर्कता बनाए रखेंगे, तो शीघ्र ही हम इस अदृश्य शत्रु पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। राज्य में अब पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। टेस्टिंग बढ़ाई गई है। टीकाकरण की समुचित व्यवस्था की गई है। कोविड-19 डेडीकेटेड हॉस्पिटलों की व्यवस्था की गई है। जहां कोरोना मरीजों के इलाज की आधुनिकतम सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से गांव प्रभावित ना हो, इस पर प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान है। केंद्र सरकार के साथ बिहार सरकार की ओर से भी टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संग्राम का यह निर्णायक चरण है, जिसमें हमें तनिक भी लापरवाही नहीं बरतनी है।




