Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर में मकान का छज्जा गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नौबतपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अजय नगर (बाला पर) गांव में एक मकान का छज्जा गिरने एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नागेंद्र पासवान...


नौबतपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अजय नगर (बाला पर) गांव में एक मकान का छज्जा गिरने एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नागेंद्र पासवान के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की नागेंद्र घर से कुछ दूर खेत मे शौच करने गया था। खेत से लौटने के दौरान अचानक बारिश तेज हो गई। जिससे बचने के लिये वह अपने घर से सटे एक पुराने मकान में छिप गया। तेज आंधी - बारिश के कारण अचानक घर का छज्जा गिर गया, जिसमें दबकर नागेंद्र की मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और नागेंद्र को मलबे के नीचे से निकालकर इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल ले गए। लेकिन जांच के उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now