पटना। रुचि अरोड़ा को बिहार प्रदेश महिला जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुम...
पटना। रुचि अरोड़ा को बिहार प्रदेश महिला जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, जदयू प्रदेश महिला प्रभारी सुहेली मेहता का दिल से आभार जताया। साथ ही बताया की आपलोगों ने जो हमे जिम्मेवारी दी है, वह मैं पूरी कर्तव्य निष्ठा से इसे निभाऊंगी। इसके लिए मैं बहुत आभार जताती हूँ। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी बनाए जाने पर भी महिलाओं में हर्ष की लहर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, महिला जदयू बिहार अध्यक्ष स्वेता विश्वास, महिला जदयू बिहार प्रभारी सुहेली मेहता, पटना जिला प्रवक्ता अनन्त अरोड़ा, प्रेम खन्ना, प्रियंका कुमार, महिला जिला अध्यक्ष पूनम झा आदि सभी ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।




