पटना (न्यूज़ सिटी)। जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत दुकानों को सील किया गया। प्रदेश में अदृश्य कोरोना काल मे संक्रमित बिमारीयों के प्रकोप से ...
पटना (न्यूज़ सिटी)। जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत दुकानों को सील किया गया। प्रदेश में अदृश्य कोरोना काल मे संक्रमित बिमारीयों के प्रकोप से आम एवं खास लोगो को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण से होने वाली बिमारीयों के रोकथाम को लेकर बिहार सरकार ने जिला अधिकारी एव प्रशासनिक अधिकारीयों को लाॅकडाउन 02 के तहत लाॅकडाउन निर्देश को प्रभावशाली बनाए रखने सीमा क्षेत्र में भ्रमण करने के शक्त दिशानिर्देश जारी की गई है। इस दौरन लाॅकडाउन नियम के उल्लंघन करने वाले लोगों पर सशर्त कार्रावाई का निर्देश दिए गए है। पटना सदर अनुमंडलाधिकारी पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना के गौरीचक थाना अंतर्गत लाॅकडाउन के शासनादेश का उल्लंघन करते हुए प्रो राज शान्ति बिजलीघर, प्रो राहुल वस्त्रालय, प्रो मां अम्वें वस्त्रालय, प्रो नवीन इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रो मनभावन वस्त्रालय, प्रो गोलू इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड मोबाईल, प्रो पूजा वस्त्रालय, प्रो गौरी शंकर वस्त्रालय एवं प्रो सहेली ब्युटी पार्लर आदी दुकाने खोले जा रहे है। जिसके बाद पटना सदर अनुमंडलाधिकारी व गौरीचक थाना की पुलिस ने औचक निरिक्षण में दुकान खुला पाया। दुकानदारो कड़ी हिदायत के साथ ही त्वरित सभी दुकानों को सील किया गया।