पटना सिटी। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों जो ...
पटना सिटी। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों जो होम आइसोलेशन में हैं , के लिए पांच सौ विशेष किट का वितरण किया गया है।
श्री यादव, जो पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हैं, ने आज यहां बताया कि मास्क, सेनी टाईजर और काढ़ा आदि उपयोगी सामग्री के 500 पैकेटों का वितरण भाजपा की मंडल कमिटियों के जरिये किया गया है। कोरोना के खिलाफ जंग में भाजपा कार्यकर्ताओं की इस मुहिम की सर्वर्त्र सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम व संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए क्षेत्र में चल रहे कम्युनिटी किचेन व टीकाकरण केंद्रों का भी वे लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, चिकित्सकों की टीम से भी फीडबैक ले रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि कम समय में अधिक लोगों को लाभ मिले इसी उद्देश्य से पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में जांच व टीकाकरण केंद को सात स्थानों पर अलग-अलग किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के सेकेंड वेव से निबटने के लिए सरकार भी युद्धस्तर पर कार्यरत है जिसके सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। रिकवरी रेट में लगातार वृद्धि हो रही है और ऑक्सीजन की समस्या बहुत हद तक दूर हुई है।




