पटना। केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद को गुरुवार की शाम को फतुहां को पटना से जोड़ने वाली पुरानी पुल क्षतिग्रस्त होने की जा...
पटना। केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद को गुरुवार की शाम को फतुहां को पटना से जोड़ने वाली पुरानी पुल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से दुरभाष के माध्यम से संपर्क किया और उनसे इस टूटे हुए पुल के बारे में जानकारी दिया। जिसके उपरांत पथ निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पुल टूटे होने की जानकारी होने की बात कहा।
श्री नवीन ने कहा का टूटे हुए पुल की निरीक्षण व जाँच के लिए प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। साथ ही पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बताया की पुल का उपयोग छोटे वहनों के आवागमन के लिए किया जाता था। इसके अलावा एक अन्य पुल पहले से ही बना हुआ है, जिसका उपयोग सभी प्रकार के वाहनो के आवागमन की जा रही है। फतुहा निवासी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए अस्थायी व्यवस्था कराया जाएगा और साथ ही इस पुल के पुनः चालू करने हेतु मरम्मत में जो संसाधन लगेंगे। उसे बिहार सरकार द्वारा तत्परता से उपलब्ध कराएगी।
विदित हो कि गुरुवार को फतुहाँ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सम्मसपुर में एक वनवे पुल टूट कर दो हिस्सों में बंट गया है। इस हादसे में एक ट्रक पुल के नीचे गिर गया गया है। आपको बता दें कि यह पुल काफी जर्जर स्थिति में था और वनवे था। इसी दौरान एक ओवर लोडेड ट्रक सामान लेकर उस पूल से गुजर रहा था कि तभी अचानक पुल पर जो पिच रास्ता बना हुआ है। वह नीचे की ओर धंस गया और पुल का हिस्सा दूसरी तरफ झुक गया। अचानक हुए हादसे में एक ट्रक सीधे पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में ड्राइवर ओर खलासी दोनो घायल बताए जा रहे है।
स्थानीय लोगो का कहना है कि पुल ब्रिटिश जमाने का ही बना हुआ था। जिसकी मरमत आज तक नही हुआ। जिसके बजह से पुल जर्जर होता चला गया और अभी आवागमन बाधित है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बन्द था, तो सवाल यह है कि आखिर ट्रक इस रास्ते घुसा कैसे। हालांकि घटना के बाद से स्थानीय पुलिस भीवहां पहुच चुकी है। स्थानीय लोगो की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी है।
स्थानीय लोगों ने अनुसार, गुरुवार को हुए बारिश के कारण पुल के नीचे की जमीन भी नर्म हो गई थी। ज्योंहि ओवरलोड ट्रक पुल पर पहुंची, नीचे से पुल धंसने लगी और एक तरफ का हिस्सा टूट गया। इसके अलाव पुल के बीच का हिस्सा भी धंस गया है। वहीं कुछ लोंगों ने बताया कि पथ निर्माण विभाग सिर्फ पुल पर रोड बनाने में व्यस्त रहा, उसकी मजबूती को सुधारने को लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया।




