पटना सिटी। गुरुवार को एनएमसीएच कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में कोविड-19 के चार मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही अस्पताल में गुरुवा...
पटना सिटी। गुरुवार को एनएमसीएच कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में कोविड-19 के चार मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही अस्पताल में गुरुवार तक कोरोना संक्रमित कुल 189 मरीज इलाजरत है। अच्छी बात ये है कि कोरोना संक्रमण के चपेट के आये कुल 14 मरीजों को स्वस्थ कर अस्पताल डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल में गुरुवार की दोपहर तक कोविड वार्ड में कुल 311 बेड खाली थे। इसके अलावा गुरुवार को अस्पताल में इलाजरत कोरोना संक्रमित पाँच मरीजों की मौत हो गई। जिसमें से एक मरीज पटना के रहने वाले थे। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिन्हा ने बताया कि सुपौल के 50 वर्षीय रंजीत कुमार साव, सिवान के 40 वर्षीय राम उदय सिंह, सारण छपरा के 65 वर्षीय राधा देवी, न्यू पुलिस लाइन पटना के 53 वर्षीय शंकुतला पांडेय और समस्तीपुर के हरिपुर के रहने वाले 78 वर्षीय नागेंद्र झा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ व भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सभी शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है।




