Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एनएमसीएच अस्पताल से आई अच्छी खबर, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद बढ़ा

पटना सिटी। बुधवार को एनएमसीएच कोविड डेडिकेटेड अस्पताल से राहत भरी खबर रही हैं। जहां अस्पताल में 296 बेड खाली है। वही बुधवार को एक साथ 05 को...


पटना सिटी।
बुधवार को एनएमसीएच कोविड डेडिकेटेड अस्पताल से राहत भरी खबर रही हैं। जहां अस्पताल में 296 बेड खाली है। वही बुधवार को एक साथ 05 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। जबकिं 11 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज भर्ती किये गए है। इसके अलावा बुधवार को अस्पताल में इलाजरत कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। जिसमें एक पटना सिटी के मरीज भी शामिल है। 

एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना सिटी के आलमगंज थाना अंतर्गत गुर की मंडी के 60 वर्षीय निर्मल कुमार और बक्सर के कैथी निवासी 55 वर्षीय पन्ना देवी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ व भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सभी शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है। एनएमसीएच में अबतक कुल 204 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज चल रहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now