Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोरोना आपदा में विपक्ष का कनफुंकवा गिरोह सक्रिय, सावधान रहे जनता : राजीव रंजन

पटना। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने आज कहा कि सीएए और किसान कानूनों पर जनता को भरमाने की असफ़ल कोशिशों के बाद भ्रष्टाचार के धन पर पलन...


पटना।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने आज कहा कि सीएए और किसान कानूनों पर जनता को भरमाने की असफ़ल कोशिशों के बाद भ्रष्टाचार के धन पर पलने वाला कनफुंकवा गिरोह कोरोना काल में और सक्रिय हो चुका है. राजद-कांग्रेस सरीखे विपक्षी दलों से खाद-पानी पाने वाला यह गिरोह पूरी ताकत से सोशल मीडिया व जनसंपर्क के अन्य माध्यमों के सहारे कोरोना आपदा को चार गुना बढ़ा कर दिखाने में पूरी ताकत झोंक रहा है. हालात यह है कि यह लोग पोलियो अभियान की तर्ज पर कोरोना टीकाकरण के खिलाफ भी दुष्प्रचार करने लगे हैं. चंद पैसों के लिए काम कर रहे इन लोगों को यह तक समझ में नहीं आ रहा है कि आपदा के समय इस तरह की ओछी राजनीति करना न केवल देश बल्कि संपूर्ण मानवता के खिलाफ अपराध है.

उन्होंने कहा कि अगर ध्यान दें तो यह स्पष्ट दिखाई देता है कि महामारी का यह दूसरा प्रवाह संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है. कुछ ख़ास दलों द्वारा शासित और आर्थिक रूप से संपन्न राज्यों में इस महामारी का एकाएक बेकाबू हो जाना और बाद में पूरे देश में फैलना, कुछ ख़ास दलों की विश्वसनीयता पर संदेह खड़ा कर देता है. इस तरह के राज्यों में इस महामारी को फैलाने वाले चीन से पैसे खाने वाले दलों का सत्ता में होना इस संदेह को और पुख्ता कर देता है.

श्री रंजन ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि महाराणा प्रताप और वीर कुंवर सिंह जैसे रणबांकुरों को पैदा करने वाली इस धरती पर दुर्भाग्य से जयचंद और मीर जाफ़र भी पैदा हुए हैं, जिनके लिए पैसा ही एकमात्र धर्म और जाति थी. आम लोगों से मेरी अपील है कि इस तरह के तत्वों की पहचान कर, तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना पर इनलोगों के रोजाना रोदन से विपरीत असलियत यह है कि कोरोना के हालात अब काबू में आने लगे हैं. लॉकडाउन लगाने के बाद जहां बिहार में संक्रमण दर पहले से काफी गिर चुकी है वहीं देश के 180 जिलों ने कोरोना पर काबू पा लिया है. आम जनता से हमारा आग्रह है कि इन लोगों पर ध्यान देने के बजाये केवल सही सोर्स पर भरोसा करें. जिस तरह हमने कोरोना के पहले वेग को काबू में कर लिया था वैसे ही इस प्रवाह में भी जीत हमारी ही होगी.

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now