Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


केंद्र-राज्य के सहयोग से ऑक्सीजन उत्पादन में शीघ्र आत्मनिर्भर बनेगा बिहार : संजय जायसवाल

पटना। NHAI और पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा बिहार में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा पर हर्ष जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल...


पटना।
NHAI और पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा बिहार में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा पर हर्ष जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने प्रधानमन्त्री मोदी, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कोरोना के एकाएक बढे मामलों से प्रदेश में हुई ऑक्सीजन की किल्लत अब हमेशा के लिए समाप्त होने वाली. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की सजगता व केंद्र-राज्य के बेहतरीन सहयोग और समन्वय से बिहार शीघ्र ही ऑक्सीजन उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनने वाला है.


उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार लगातार बिहार की मदद कर रही है. इसी क्रम में बीते दिनों NHAI ने सात दिनों के अंदर बिहार में 15 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है. इसमें से हर प्लांट की न्यूनतम क्षमता 960 ली प्रति मिनट की होगी. इसी तरह अब पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी राज्य के 9 मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थपित करने का ऐलान कर दिया है.

डॉ• जायसवाल ने कहा कि याद करें तो पीएम केयर्स फंड के तहत राज्य में 15 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय पहले ही हो चुका है और राज्य सरकार भी अपनी तरफ से सूबे के सभी मेडिकल कॉलेजों में ऐसे प्लांट लगाने की तैयारियों में जुटी हुई है. इतने प्लांटों की स्थापना से न सिर्फ राज्य के तकरीबन सभी जिलों में प्लांट लग जायेंगे बल्कि इससे बिहार ऑक्सीजन उत्पादन के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगा. इससे कोरोना के मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने के साथ-साथ भविष्य में भी लाभ मिलेगा.

मंगल पांडे की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना की इस एकाएक आयी दूसरी लहर में स्वास्थ्य मंत्री ने बेमिसाल काम किया है. संकट के इस दौर में विपक्ष की गैर-जिम्मेवाराना ओछी राजनीति और दुष्प्रचार के दबाव को झेलते हुए वह स्वास्थ्य व्यवस्था की निरंतर निगरानी व संसाधनों के लिए केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में बने रहे. इसी का प्रतिफल है कि बिहार अपने से विकसित राज्यों की तुलना में कोरोना के खिलाफ काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. इस प्रतिबद्धिता के लिए उनकी जितनी सराहना की जाये कम होगी.

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now